चक्रधरपुर, मार्च 1 -- सोनुवा, संवाददाता। सोनुवा थाना क्षेत्र कोचापुर के ग्रामीणों ने पिछले दिनों एक अज्ञात महिला को बच्चा चोर के संदेह में पकड़कर पुलिस को सौंपा था। सरस्वती कालिन्दी नामक यह महिला बोकारो जिला के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के पदुडीह गाँव की रहने वाली थी और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पिछले नौ दिन से वह कोवाली ईंट भट्ठा से लापता थी, जहां उसके पति भी काम करते थे। सोनुवा थाना की पुलिस के प्रयास से महिला की पहचान हो पाई और परिजनों से संपर्क किया गया। जिसके बाद महिला के पति युधिष्ठिर कालिंदी सोनुवा थाना पहुंचे और पुलिस ने महिला को परिजनों को सौंपा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.