चक्रधरपुर, जून 17 -- सोनुवा। सोनुवा थाना परिसर में सोनुवा, गुदड़ी गोइलकेरा थाना क्षेत्र के जनसमस्याओं को लेकर जनसुनवाई 18 जून होगी। इसको क्षेत्र में पुलिस ने प्रचार-प्रसार किया है। सोनुवा थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में आपराधिक मामले, विधि व्यवस्था, भूमि विवाद, पैसे लेन-देन संबंधी विवाद, महिला एवं बाल सुरक्षा, सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्या, ग्रामीण विकास संबंधित समस्या, ग्रामीण विकास में बाधा संबंधी समस्याओं के संबंधित शिकायत व उसके समाधान को लेकर पहल की जानी है। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरु होगी। यह भी पढ़ें- कोढ़ा में तीन दिवसीय सहयोग सह जनकल्याण शिविर का शुभारंभ यह भी पढ़ें- मढ़ौरा में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर शुरू यह...