चक्रधरपुर, जून 18 -- सोनुवा, संवाददाता। एनएच-320-डी पर सोनुवा थाना क्षेत्र के झाड़गांव-चांदीपोस पुलिया के पास बुधवार शाम करीब पांच बजे एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टोटो पर सवार तीन बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। इनमें दो महिलाओं की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सभी लोग डलाईकेला मेला देखकर टोटो से अपने गांव बलजोडी लौट रहे थे। इसी दौरान झाड़गांव-चांदीपोस पुलिया के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घायलों में कैरी मारला (67), सुमित्रा पूर्ति (35), योगेंद्र पूर्ति (8), सिद्धू पूर्ति (10), पालो मारला (21) और चांदमुनी पूर्ति (12) शामिल हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सोनुवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा पलटने से आधा...