चक्रधरपुर, मार्च 29 -- सोनुवा। सोनुवा के राजगांव में अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन हो रहा है। गुरुवार से गांव में 24 प्रहर अखंड हरि संकीर्तन शुरू हुआ है, जिसका समापन रविवार को होगा। अखंड हरि संकीर्तन में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, मेदनीपुर, बांकुड़ा से सात कीर्तन मंडलियों द्वारा हरिनाम सुनाया जा रहा है। इसमें मेदनीपुर से एक महिला कीर्तन मंडली द्वारा भी हरिनाम सुना रही है। इस दौरान मनोहरपुर के विधायक जगत माझी भी सपरिवार राजगांव पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ हरि मंदिर में मत्था टेका और हरिनाम सुना।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.