चक्रधरपुर, मार्च 30 -- सोनुवा। कोल्हान प्रमंडल पान-तांती समाज कल्याण समिति, प्रखंड सोनुवा इकाई के तत्वावधान में बालजोडी पंचायत अंतर्गत एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर समाज की नई कार्य समिति का गठन करना था। बालजोड़ी, बिक्रमपुर, झाड़गांव, नवागांव, टुनिया और चांदीपोस गांवों के प्रतिनिधियों, महिलाओं और युवाओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई कमेटी का चयन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कोसला दास ने की। नई कमेटी में सुनील दास को अध्यक्ष, सुभाष दास को उपाध्यक्ष, सुदाम दास को सचिव और दोतो दास को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, समिता दास को महिला संयोजक बनाया गया। इसके अतिरिक्त, प्रमिला दास, रामाबाती दास, बसंती दास, जगदीश दास और यशवंत दास को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया। मौके पर बाबलू दास, अनिल दास...