चक्रधरपुर, मई 13 -- सोनुवा, संवाददाता। सोनुवा स्थित दो पेट्रोल पंपों में पेट्रोल खत्म हो गया है। तेल डिपो से पेट्रोल पंपों को पर्याप्त सप्लाई नहीं होने से दोनों पेट्रोल पंपों में तेल का स्टॉक खत्म हो गया है। सोनुवा बाजार के पास स्थित कपूर पेट्रोल पंप में पिछले दो दिनों से पेट्रोल और डीजल दोनों का स्टॉक खत्म होने से पेट्रोल पंप बंद है। अब मंगलवार दोपहर को सोनुवा के निश्चिंतपुर के पास स्थित दूसरे डीसीएम पेट्रोल पंप में पेट्रोल का स्टॉक खत्म हो गया। दोपहर के समय डिपो से डीजल का टैंकर यहां पहुंचा, लेकिन पेट्रोल का स्टॉक खत्म हो जाने से दो पहिया वाहन चालकों को काफी समस्या हो रही है। यह भी पढ़ें- जिले में डीजल-पेट्रोल की बिक्री सामान्य,सीएनजी की किल्लत पेट्रोल पंपों में पिछले कई दिनों से तेल की किल्लत होने के बावजूद पेट्रोल पंपों से तेल के ट्रै...