सोनुवा के गुरुकुल में किया गया योगाभ्यास
चक्रधरपुर, जून 20 -- सोनुवा : सोनुवा के टोपोटोला धोलाबनी स्थित गुरुकुल द इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशन में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल के करीब साढ़े तीन सौ बच्चों ने उत्साहपूर्वक योगासन किए। शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ योगाभ्यास में भाग लिया।शिक्षक सुदिश कुमार प्रधान ने बच्चों को सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, ताड़ासन, भुजंगासन सहित विभिन्न योगासन कराए। स्कूल चेयरमैन प्रदीप कुमार प्रधान ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का प्राचीन भारतीय माध्यम है, जो पूरी दुनिया को भारतीय संस्कृति की ओर आकर्षित कर रहा है।कार्यक्रम में निलीमा प्रधान, बादल कैवर्त, कल्याणी प्रधान समेत कई शिक्षक-कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- जेवियर स्कूल में बारहवां अंतरराष्ट्रीय योग दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.