चक्रधरपुर, अप्रैल 2 -- सोनुवा।सोनुवा थाना क्षेत्र कोचापुर गांव में बुधवार रात को एक युवक ने फंदे लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलने पर सोनुवा पुलिस गुरुवार सुबह सोनुवा पुलिस शव को बरामद करते हुए पोस्टमर्टम के लिए चक्रधरपुर स्थित अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। परिजनों व ग्रामीणों के मुताबिक मृतक युवक आस्तिक प्रधान ने बुधवार रात करीब आठ बजे घर में फंदे लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसकी जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे फंदे से उतार कर इलाज के लिए चक्रधरपुर ले जा रहे थे। रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक युवक चक्रधरपुर के भालुपानी के धातकीडीह का रहने वाला है। उसकी शादी कोचापुर में हुई थी। शादी के बाद वह कोचापुर में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक घटना की जांच की जा रही है।परिजनों के बयान व पोस्टमर्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।

ह...