चक्रधरपुर, मई 19 -- सोनुवा। सोनुवा को गोइलकेरा प्रखंड के कुईड़ा को जोड़ने वाली सोनुवा-कुईड़ा मुख्य सड़क के बिनका मोड़ के पास मंगलवार अहले सुबह अचानक पीसीसी सड़क धंसने के साथ एक पुलिया धंस गई। जिससे सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। सड़क का निर्माण ग्रामीणों के उग्र आंदोलन के बाद वर्ष 2024 में बनी थी। सड़क निर्माण के कुछ माह बद सड़क में बने पीसीसी सड़क के हिस्से में दरार बनना शुरु हो गया था। जो मंगलवार सुबह धंस गया। वहीं, पीसीसी सड़क में बने पुलिया भी धंस गया। सड़क धंसने की सूचना पर ग्रामीण कार्य विभाग चक्रधरपुर के अधिकारी सड़क के टूटे हुए हिस्से व पुलिया का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- झाझा सिमुलतला राष्ट्रीय उच्च पथ 333 ए में डहुआ जोर पुलिया जर्जर सड़क का निर्माण रांची के ठेकेदार नीरज सिंह द्वारा निर्माण कराया गया था। नीरज सिंह द्वार...