चक्रधरपुर, मार्च 20 -- सोनुवा। सोनुवा प्रखंड अंतर्गत देवांवीर पंचायत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस पंचायत को आधिकारिक तौर पर 'बाल श्रम मुक्त क्षेत्र' घोषित कर दिया गया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में शुक्रवार को देवांवीर पंचायत भवन में 'एस्पायर' संस्था ने बाल श्रम मुक्त क्षेत्र महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया ज्योति सोय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह के दौरान एस्पायर संस्था ने संघर्ष और प्रयासों की विस्तृत जानकारी साझा की। जिला बाल अधिकार सुरक्षा मंच के सदस्य गणेश बोदरा ने कहा कि अभी सभी बच्चे विद्यालय में शिक्षा के मुख्य धारा से जुड़ गए हैं। बाल श्रम और बाल विवाह को पूरी तरह से समाप्त हम सभी मिलकर करेंगे। कहा कि भलूंरुंगी पंचायत के अंतर्गत सभी उत्तीर्ण बच्चों को पुरस्कार सहित सम्मानित किया जाएगा। 6 से 14 वर्ष के सभी...