चक्रधरपुर, अप्रैल 5 -- सोनुवा, संवाददाता। कोल्हान प्रमंडल पान/तांती कल्याण समाज की एक बैठक रविवार को सामुदायिक भवन गोविंदपुर (लोटापहाड़) में हुई। पश्चिमी सिंहभूम जिला संरक्षक मुनीलाल दास की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से सोनुवा प्रखंड की गोविंदपुर पंचायत कमेटी का गठन किया गया। अतिथि के रूप में पड़ोसी प्रखंड गोइलकेरा के गुरगुड़िया निवासी समाजसेवी अनुज दास उपस्थित रहे। इस दौरान गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत आने वाले चार गांवों-गोविंदपुर, पुनीपदा, बोइकेड़ा और कुपुई के स्वजातीय बंधुओं के प्रस्ताव और सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। नई कमेटी में अध्यक्ष भस्कन्द दास, उपाध्यक्ष दुर्गा चरण तांती, सचिव लक्ष्मी दास, उपसचिव हिमांशु शेखर तांती और कोषाध्यक्ष हीरालाल दास को बनाया गया। इनके अलावा महिला संयोजक देवकी केशरी, उपमहिला स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.