सोनुवा : अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त
चक्रधरपुर, मई 31 -- सोनुवा। सोनुवा पुलिस ने शनिवार सुबह एनएच 320डी के आसनतलिया गांव के पास अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला खनन विभाग को सूचित किया है। यह ट्रैक्टर ट्रॉली गोईलकेरा व गुदड़ी में स्थित कारो नदी के अवैध घाटों से बालू लेकर चक्रधरपुर व कराईकेला क्षेत्र जा रहे थे। पुलिस व जिला खनन विभाग द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। विगत दिनों में एक दर्जन से अधिक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़े जा चुके हैं। फिर भी यह अवैध कारोबार बदस्तूर जारी है। यह भी पढ़ें- सोनुवा पुलिस ने अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ा यह भी पढ़ें- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 13 ट्रैक्टर चिन्हित, खनन विभाग को कार्रवाई का निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.