पिथौरागढ़, मई 9 -- संतोष, पिथौरागढ़। नगर के इंटर कॉलेज सातशिलिंग में अभिभावक-अध्यापक संघ का गठन हुआ। छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रबंधक बसंत पुनेठा ने बताया कि बैठक के बाद सर्वसम्मति से सोनी देवी को पीटीए का नया अध्यक्ष चुना गया। पंकज कुमार को सचिव,मंजू देवी को उपसचिव,जगत सिंह भंडारी को कोषाध्यक्ष व मंजू पाण्डेय को अंकेक्षक चुना गया। इस दौरान पंकज कुमार, गोपेश पाण्डे, मुकेश चंद सहित सातसिलिंग, छानी, जीवी, डुंगरी, मड़, नैनीपातल सहित अन्य गांवों के अभिभावक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.