सोनीपत में रमाला के शिक्षक ने लहराया परचम, क्षेत्र में खुशी की लहर
बागपत, जून 4 -- बड़ौत। हरियाणा के सोनीपत में आयोजित 'नॉर्थ इंडिया योगासन स्पोट्र्स चैंपियनशिप' में रमाला गांव निवासी शिक्षक अमित कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बुधवार को स्वर्ण पदक जीतकर वापस लौटने पर ग्रामीणों और योग प्रेमियों ने उनका स्वागत किया। सोनीपत में 29 से 31 मई तक आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा सहित कई राज्यों के शिक्षकों और योग साधकों ने हिस्सा लिया था। कड़े मुकाबले और कड़े मानदंडों के बीच अमित कुमार ने अपने उत्कृष्ट योगासन कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर योगाचार्य गुरुमेष, लक्ष्मण सिंह, प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में असरगंज के लक्ष्मण ने जीता सिल्वर मेडल, गांव में हुआ स्वागत यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.