चंडीगढ़, मई 16 -- सोनीपत में शनिवार को पेशी के लिए आए एक हिस्ट्रीशीटर की खरखौदा कोर्ट के बाहर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश यहां पहले से घात लगाए बैठे थे। उन्होंने पहले गाड़ी से युवक की गाड़ी को टक्कर मारकर उसे रोका और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मृतक की पहचान झज्जर के दूबलधन गांव निवासी नीरज उर्फ कातिया के रूप में हुई है। नीरज पर दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में हत्या, रंगदारी, अपहरण और आर्म्स एक्ट समेत 25 से ज्यादा केस दर्ज थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टेम के लिए भेज दिया है।पेशी पर आया था कोर्ट नीरज उर्फ कातिया फिलहाल गुरुग्राम के सेक्टर-37 सी में रहता था। नीरज की पत्नी नीतू ने उस पर साल 2019 में घरेलू हिंसा,...