नई दिल्ली, मार्च 19 -- Raebareli News: यूपी के रायबरेली में कोतवाली में सांसद किशोरी लाल शर्मा पर दर्ज मुकदमे की जांच में बड़ी लापरवाही सामने आई है। इसके बाद कोर्ट ने जांच में शामिल रहे पुलिसकर्मियों की कार्यशैली पर घोर लापरवाही मानते हुए डीएम को कार्रवाई का आदेश दिया है। इसके साथ ही कार्रवाई की पूरी डिटेल उपलब्ध कराने को कहा है। किशोरी लाल शर्मा गांधी परिवार खासकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बेहद करीबी नेता हैं। लंबे समय तक वह रायबरेली में सोनिया गांधी के प्रतिनिधि के रूप में भी काम कर चुके हैं। प्रियंका गांधी तो कई बार खुलेआम उनकी तारीफ कर चुकी हैं। रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र निवासी एक अधिवक्ता ने साल 2012 में तत्कालीन कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी के प्रतिनिधि और अब अमेठी के सांसद समेत आधा दर्जन कांग्रेस कार्यकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.