हरिद्वार, मार्च 28 -- हरिद्वार। नगर निगम ने वार्ड-42 स्थित सोनिया बस्ती में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है। पार्षद कृतिका सिंह की शिकायत के बाद अधिकारियों ने शनिवार को इस इलाके का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि अवैध कब्जों के कारण क्षेत्र में गंदगी बढ़ रही है और सफाई व्यवस्था में बाधा आ रही है। अतिक्रमण के चलते जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे वाहन भी यहां प्रवेश नहीं कर पा रहे थे। नगर निगम ने आमजन स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की अपील करते हुए मुनादी कराई, ताकि सफाई व्यवस्था सुचारु हो सके और क्षेत्र को स्वच्छ बनाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.