नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' में कई किस्से बयां किया हैं। सोनिया लिखती हैं कि इंदिरा गांधी ने अपने पोते फिरोज वरुण गांधी के पहले जन्मदिन पर एक छोटी-सी पारिवारिक पार्टी रखने का सुझाव दिया था। बाद में उन्हें पता चला कि पोते का जन्मदिन मनाया तो गया था, लेकिन वसुंधरा राजे के घर पर। वसुंधरा राजे ग्वालियर की पूर्व राजमाता की बेटी हैं और आरएसएस की कट्टर समर्थक तथा उस समय इंदिरा गांधी की राजनीतिक विरोधी थीं। बाद में वह राजस्थान की मुख्यमंत्री रहीं।मेनका ने हदें पार कर थीं सोनिया लिखती हैं कि यह आयोजन स्पष्ट रूप से इंदिरा गांधी को चोट पहुंचाने के इरादे से किया गया था। बाद में वसुंधरा राजे ने मेनका की पत्रिका 'सूर्या' को आरएसएस के एक सदस्य को बेचने में भी मदद की। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष के मुताब...