सोनिया ने इमरजेंसी के लिए संजय गांधी को ठहराया जिम्मेदार, केसी त्यागी बोले- पारिवारिक विवाद सामने
नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी नई किताब में 1975 में लगे आपातकाल को गलती बताया है। साथ ही उन्होंने इसके लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बजाय उनके बेटे संजय गांधी को जिम्मेदार ठहराया है। इस पर राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के नेता केसी त्यागी ने कहा कि सोनिया गांधी के बयान से एक बार फिर गांधी परिवार के पुराने विवाद सामने आ गए हैं। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के समय भी ऐसी चर्चा थी कि संजय गांधी, ओम मेहता, सिद्धार्थ शंकर रे और बंसीलाल किसी तरह का समझौता नहीं चाहते थे। इन नेताओं की सलाह और जिद के कारण ही आपातकाल लगाया गया था। त्यागी ने यह बात मंगलवार को सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' के विमोचन के बाद कही। यह भी पढ़ें- सोनिया गांधी की किताब में ऋग्वेद-भगवत गीता का जिक्र, ग्रंथों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.