सोनिया तालाब का होगा कायाकल्प, सफाई शुरू
वाराणसी, जून 27 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सोनिया तालाब जल्द ही पुराने स्वरूप में नजर आएगा। नगर निगम ने शुक्रवार से मलबा निकालने का काम शुरू कर दिया। कई वर्षों से चल रहे कानूनी गतिरोध पर आपसी सहमति से हुए समझौते के बाद समाप्त होने से सुंदरीकरण का काम शुरू हो सका है। महापौर अशोक कुमार तिवारी और पूर्व सांसद डॉ.रघुनाथ सिंह के वंशज एडवोकेट संतोष कुमार सिंह ने शुभारंभ किया। नगर निगम ने तीन जेसीबी लगाकर मलबा निकालने का काम शुरू करा दिया है। डेढ़ साल पहले निगम ने बैरिकेडिंग कराई थी, लेकिन कानूनी अड़चन के कारण सफाई का काम शुरू नहीं पाया था। महापौर ने कहा कि सुंदरीकरण 'नमक सत्याग्रह' की थीम पर कराया जाएगा। वर्ष 1930 में जब महात्मा गांधी ने नमक सत्याग्रह का शंखनाद किया था, तब ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ डॉ.रघुनाथ सिंह ने 19 वर्ष की आयु में सोनिया ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.