सोनिया गांधी वोटर लिस्ट मामला : दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की ATR
नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का नाम भारतीय नागरिकता मिलने से पहले मतदाता सूची में दर्ज होने के आरोपों से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस ने राउज एवेन्यू कोर्ट में ऐक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) दाखिल कर दी है। इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने शिकायत को एक थाने से दूसरे थाने में ट्रांसफर किए जाने पर सवाल उठाए। दिल्ली पुलिस के जांच अधिकारी ने कोर्ट बताया कि दो सितंबर 2025 को क्षेत्राधिकार के आधार पर शिकायत आईपी एस्टेट थाने से तुगलक रोड थाने भेजी गई थी। यह शिकायत वकील विकास त्रिपाठी ने दाखिल की है। उनका आरोप है कि सोनिया गांधी का नाम वर्ष 1980 की मतदाता सूची में दर्ज था, जबकि उन्हें भारतीय नागरिकता 30 अप्रैल 1983 को मिली थी। शिकायत में कथित तौर पर जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.