सोनिया गांधी मतदाता सूची विवाद में सुनवाई टली
नई दिल्ली, मई 16 -- राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची विवाद मामले में सुनवाई फिलहाल टाल दी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई चार जुलाई तय की है। याचिका में आरोप लगाया गया कि भारतीय नागरिकता हासिल करने से पहले ही सोनिया गांधी का नाम मतदाता सूची में दर्ज किया गया था। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दोनों पक्षों को एक सप्ताह में अपनी लिखित दलीलें दाखिल करने का निर्देश दिया था। साथ ही शिकायतकर्ता विकास त्रिपाठी को चुनाव आयोग से प्राप्त कुछ दस्तावेज रिकॉर्ड पर रखने की अनुमति भी दी गई थी। उनका तर्क है कि कई ऐसे तथ्य हैं, जिनकी जांच जरूरी है। याचिका में दावा किया गया कि सोनिया गांधी को वर्ष 1983 में भारतीय नागरिकता मिली, जबकि उनका नाम वर्ष 1980 की नई दिल्ली मतदाता सूची में पहले से दर्ज था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.