नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को घोषणा की कि वे कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी पर एक किताब लिखेंगे। उन्होंने कहा कि यह किताब सोनिया गांधी पर कोई दुर्भावनापूर्ण हमला नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सफर का विस्तृत विवरण होगा। एक्स पर एक पोस्ट में बीजेपी सांसद ने 10 ऐसे सवाल गिनाए, जिनके जवाब इस किताब में दिए जाएंगे। इन 10 सवालों में शामिल है कि सोनिया गांधी मारुति की मालकिन कैसे बनीं, 'नेशनल हेराल्ड' को कैसे खरीदा गया और 2004 से 2014 के बीच वह प्रधानमंत्री से भी ऊपर कैसे थीं। दुबे ने यह भी कहा कि किताब में बोफोर्स मामले की असली कहानी, मेनका गांधी और सोनिया गांधी के बीच विवाद के कारण और यह बात भी शामिल होगी कि सोनिया गांधी प्रधानमंत्री के बजाय अपने परिवार के साथ चीन ओलंपिक में क्यों गई थीं। यह भी पढ़ें- ब...