मुंगेर, मार्च 29 -- मुंगेर, एक संवाददाता। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के उत्तम स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर सोझी घाट ठाकुरबाड़ी में विशेष हवन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ई. रोहित मणि भूषण के नेतृत्व में श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हुआ।इस हवन कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता, समर्थक एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में ईश्वर से प्रार्थना किया कि, सोनिया गांधी जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ हों और देश एवं समाज को अपना मार्गदर्शन देती रहें। उनके त्याग, समर्पण और संघर्ष को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके दीर्घायु की कामना की। इस धार्मिक अनुष्ठान को पुरोहित प्रेम गुंजन मिश्र एवं महामंडलेश्वर बालयोगी महंत जमुना दास जी महाराज ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.