जौनपुर, दिसम्बर 10 -- जौनपुर, संवाददाता। कांग्रेसजनों ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मंगलवार को जिलेभर में सेवा तथा सद्भावना कार्यक्रमों के साथ मनाया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके लंबी उम्र की कामना करते हुए अस्पतालों में मरीजों के बीच फल वितरित कर जन्मदिन मनाया। जिला महिला चिकित्सालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में मरीजों में फल वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष गिरि, महासचिव अरुण शुक्ला, जिला सचिव इरशाद खान, सभासद शहनवाज मंजूर, जिला महासचिव फैयाज हाशमी, एडवोकेट शैलेंद्र यादव, एडवोकेट प्रेम चंद मौर्य, मुहम्मद ताहिर, इकबाल हुसैन सहित अन्य मौजूद रहे। नौपेड़वा: बक्शा विकास खंड के लेदुका गांव में वरिष्ठ कांग्रेस...