नई दिल्ली, मार्च 27 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले चार दिन से गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों के अनुसार, उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है और जल्द ही उन्हें छुट्टी मिल सकती है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि यदि सुधार की यही रफ्तार बनी रही तो एक-दो दिन में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। उन्हें मंगलवार रात 10:22 बजे सांस लेने में दिक्कत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप के मुताबिक अब उनकी स्थिति पहले से काफी बेहतर है। वे सामान्य रूप से चल-फिर रही हैं और नाश्ता भी किया है। कुल मिलाकर उनकी रिकवरी संतोषजनक और स्थिर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.