नई दिल्ली।, अगस्त 28 -- Sonia Gandhi Book: कांग्रेस पार्टी की कद्दावर नेता सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित किताब बिलोंगिंग: ए जर्नी ऑफ लव (Belonging: A Journey of Love) को प्रकाशित करने से पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने इनकार कर दिया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया पांडुलिपि के एक खास हिस्से में कुछ संपादकीय बदलाव और कुछ अंशों को हटाने की मांग कर रहा था। हालांकि, सोनिया गांधी ने किसी भी तरह के बदलाव या कटौती से साफ इनकार कर दिया। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पेंगुइन के द्वारा मना करने के बाद अब कई दूसरे प्रमुख प्रकाशक इस किताब के भारतीय संस्करण की राइट्स हासिल करने की होड़ में शामिल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हार्पर कॉलिंस भारत में इस किताब के प्रकाशन के समझौते को अंतिम रूप ...