नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की जीवनी 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में ऋग्वेद और भगवद्गीता का जिक्र किया गया है। ये दोनों हिंदू धर्म के सबसे पुराने और लोकप्रिय ग्रंथों में शामिल हैं। खास बात यह है कि दोनों को संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक संस्था यूनेस्को के 'मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर' में भी जगह मिली है। यूनेस्को के मुताबिक, वेद केवल हिंदू धर्म के धार्मिक ग्रंथ नहीं हैं, बल्कि मानव इतिहास के शुरुआती साहित्यिक दस्तावेजों में भी शामिल हैं। इनमें ऋग्वेद सबसे पुराना है। इसका प्रभाव भारतीय उपमहाद्वीप से आगे दक्षिण एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया और मध्य एशिया के कुछ हिस्सों तक फैला। सदियों से इसकी पांडुलिपियों को भारत में सुरक्षित रखा गया है और एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाया गया है। यह भी पढ़ें- कल का मौसम:...