नैनीताल, फरवरी 26 -- भवाली। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत की शोधार्थी सोनिया ने भवाली स्थित टीबी अस्पताल पर आधारित 'कुमाऊं के टीबी सेनिटोरियम का ऐतिहासिक अध्ययन' विषय पर अपना शोध कार्य पूरा किया है। 25 फरवरी को डीएसबी परिसर नैनीताल में उन्होंने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। सोनिया ने अपना शोध कार्य प्राध्यापक डॉ. पंकज प्रियदर्शी ने निर्देशन में किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडे ने शुभकामनाएं दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...