सोनिया की किताब पर सरकार घिरी! पेंगुइन के हटते ही गहलोत ने पूछा- सच क्यों छिपा रहे?
नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- जयपुर। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी की आगामी आत्मकथा ने किताब बाजार में दस्तक देने से पहले ही सियासत में हलचल मचा दी है। अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन समूह पेंगुइन के भारत में इस किताब के प्रकाशन से पीछे हटने के फैसले ने कांग्रेस को केंद्र सरकार पर हमला बोलने का नया मुद्दा दे दिया है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान गहलोत ने पब्लिशिंग हाउस के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब पेंगुइन की मूल अंतरराष्ट्रीय संस्था दुनिया के दूसरे हिस्सों में इस किताब के प्रकाशन की तैयारी कर रही है, तो भारत में अचानक इससे पीछे हटने की जरूरत क्यों पड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.