नई दिल्ली, फरवरी 9 -- Gold Rate 9 Feb.: सर्राफा बाजारों में आज सोने की चमक फिर से बढ़ गई है। 24 कैरेट सोना 3515 रुपये महंगा होकर 155593 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर खुला। हालांकि, सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से अभी 20528 रुपये सस्ता है। जीएसटी समेत सोना आज 160260 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, प्लैटिनम भी 3112 रुपये की छलांग लगाकर 66852 रुपये पर पहुंच गया है। शुक्रवार को सोना बिना जीएसटी 152078 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। यह रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर 12 बजे वाला है।18 और 22 कैरेट गोल्ड के रेट 22 कैरेट गोल्ड अब 3220 रुपये महंगा होकर 142523 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जीएसटी संग यह 14679...