नई दिल्ली, जुलाई 18 -- भारतीय महिलाओं को हमेशा से सेविंग करने में माहिर माना जाता रहा है। पहले ज्यादातर महिलाएं अपनी सेविंग सोने, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) या सेविंग खाते तक ही सीमित रखती थीं। लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। महिलाएं सिर्फ पैसे बचाने पर नहीं, बल्कि उसे बढ़ाने पर भी ध्यान दे रही हैं। यही वजह है कि बड़ी संख्या में महिलाएं अब शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश कर रही हैं।शेयर बाजार में निवेश बढ़ा रहीं महिलाएं महिलाओं में निवेश को लेकर यह बदलाव पिछले कुछ सालों में तेजी से आई है। इसकी सबसे बड़ी वजह आर्थिक आत्मनिर्भरता, बेहतर शिक्षा, डिजिटल प्लेटफॉर्म की आसान पहुंच और फाइनेंशियल जागरूकता है। अब महिलाएं अपनी कमाई का फैसला खुद ले रही हैं और लंबे समय में बेहतर रिटर्न के लिए इक्विटी जैसे निवेश विकल्प चुन रही हैं। क्रिसिल इंटेलिजेंस की एक र...