नई दिल्ली, मई 13 -- सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने की खबर के बाद आज दोनों धातुओं के भाव में भारी तेजी दर्ज की जा रही है। एमसीएक्स पर आज 10 ग्राम सोना 6 प्रतिशत यानी 9231 रुपये उछलकर 162648 रुपये पर पहुंच गया। जबकि, चांदी 16675 रुपये प्रति किलो महंगी होकर 295805 रुपये पर खुली। बता दें मोदी सरकार ने सोने और चांदी के इंपोर्ट पर रातोंरात 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लगा दिया है।इससे प्रभावी इंपोर्ट टैक्स 6% से बढ़कर 15% हो गया है। पीएम मोदी की एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद केंद्र सरकार कीमती धातुओं की विदेशी खरीद पर अंकुश लगाना चाहती है और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करना चाहता है। खबर अपडेट हो रही है.
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.