सोना 700 रुपये बढ़कर 1.49 लाख पर, चांदी स्थिर
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में दो महीने के निचले स्तर से सुधार हुआ और ये 700 रुपये बढ़कर 1,49,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। वैश्विक बाजार में मजबूती के रुख के बीच निवेशकों की कम कीमत पर की गई खरीदारी से सोने में तेजी आई। हालांकि, चांदी की कीमत लगातार दूसरे सत्र में 2.32 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर स्थिर रही। जानकारों के अनुसार, हालिया नुकसान के बाद व्यापारियों द्वारा नीचे दाम पर की गई लिवाली से बुधवार को सोने की कीमतों में सुधार हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.