सोना 4,300 रुपये टूटा, चांदी 10,000 रुपये लुढ़की
नई दिल्ली, जून 10 -- नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से मांग कमजोर पड़ने के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोना 4,300 रुपये टूटकर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी 10,000 रुपये फिसलकर 2.45 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। स्थानीय सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 4,300 रुपये यानी करीब तीन प्रतिशत गिरकर 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 10,000 रुपये यानी करीब चार प्रतिशत लुढ़ककर 2,45,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई। यह भी पढ़ें- सोना 4,300 रुपये टूटा, चांदी 10,000 रुपये लुढ़की यह भी पढ़ें- Gold-Silver के भाव धड़ाम, ऑल टाइम हाई से Rs....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.