सोना 3,600 रुपये चढ़ा, चांदी तीन माह के निचले स्तर पर
नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- नई दिल्ली। त्योहारी मौसम से पहले आभूषण विक्रेताओं और खुदरा कारोबारियों की मांग बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 3,600 रुपये बढ़कर 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसके साथ ही सोने की कीमतों में लगातार दो सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। हालांकि, चांदी की कीमत में इसके उलट गिरावट का रुख रहा। तीन सत्र तक स्थिर रहने के बाद चांदी की कीमत में फिर गिरावट शुरू हुई और यह पिछले सत्र के 2.27 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से 3,000 रुपये टूटकर 2.24 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। यह भी पढ़ें- Kanpur News: पहली बार त्योहार से पहले सराफा में निवेशक न खरीदार यह भी पढ़ें- Gold Price Today: सोना फिर चमका, दिल्ली-यूपी-बिहार में ये रहा गोल्ड रेट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.