नई दिल्ली, अगस्त 7 -- नई दिल्ली। सोने के दाम में शुक्रवार को लगातार चौथे दिन तेजी जारी रही। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 200 रुपये बढ़कर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। कमजोर अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच विदेशी बाजारों में आई तेजी का घरेलू बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा। हालांकि, स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, पिछले सत्र में तेज उछाल के बाद चांदी की कीमत 2,34,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर स्थिर रही। यह भी पढ़ें- Gold Rate: सोने के दाम में आई तेजी, 1.51 लाख रुपये के पार पहुंचा गोल्ड यह भी पढ़ें- सोना सात सप्ताह के उच्च स्तर पर, चांदी मजबूत यह भी पढ़ें- हांगकांग में चीन लगा रहा 'सोने का अंबार', भारत में उछले दाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...