सोना 2,500 रुपये टूटा, चांदी 5,000 रुपये कमजोर
नई दिल्ली, जून 1 -- नई दिल्ली। सोमवार को सोने की कीमत 2,500 रुपये टूटकर 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अमेरिका और ईरान के बीच फिर से शुरू हुए सैन्य संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बाद वैश्विक बाजारों में आई गिरावट से यहां भी सोने कमजोर पड़ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट आई और यह 5,000 (या लगभग 2 प्रतिशत) टूटकर 2,69,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई। पिछले सत्र में चांदी की कीमत 2,74,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में हुई बढ़ोतरी का असर भी कीमती धातुओं पर पड़ा, जिससे सोने और चांदी जैसी संपत्तियों में निवेशकों की दिलचस्पी कम हो गई। यह भी पढ़ें- सोने के भाव आज Rs.1516 गिरे, चांदी के दाम भी लुढ़के, अब इतने का रह गया 10 ग्राम गोल्ड
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.