नई दिल्ली, मार्च 24 -- नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में चार दिन से जारी गिरावट का सिलसिला टूट गया और इसके भाव 1,200 रुपये बढ़कर 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। वहीं चांदी की कीमतें 2.30 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रहीं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। कारोबारियों ने घरेलू सोने की कीमतों में आए इस उछाल का श्रेय वैश्विक जिंस बाजारों में आये सुधार और हाल ही में कीमतों में आई भारी गिरावट के बाद निचले स्तर पर हुई कुछ खरीदारी को दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.