नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- Gold Price : इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। उम्मीद से अधिक महंगाई ने सोने की चमक फीकी कर दी। अमेरिका में महंगाई के तेज आंकड़े और फेडरल रिजर्व अधिकारियों के सख्त रुख के बाद सोने पर दबाव बढ़ा है। बाजार में दिसंबर में ब्याज दर बढ़ने की उम्मीद पहले से ही बनी हुई है। अमेरिकी शुरुआती कारोबारी घंटों में सोना 1.2% तक गिरकर $4,000 प्रति औंस के नीचे आ गया। इस बीच डॉलर मई 2025 के बाद अपने सबसे मजबूत स्तर पर पहुंच गया। सोने का भाव 1% गिरकर $3,984.15 प्रति औंस रहा। अगर इसका इंपैक्ट घरेलू मार्केट पर पड़ा तो यहां भी सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। जहां तक घरेलू मार्केट की बात करें तो बुधवार रात एमसीएक्स पर 10 ग्राम गोल्ड 0.57 प्रतिशत गिरकर 139730 रुपये पर बंद हुआ था। जबकि, चांदी म...