नई दिल्ली, मई 26 -- Gold Silver Price Today: आज मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सर्राफा बाजार में सोना कल के मुकाबले सस्ता हो गया है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज मंगलवार को 900 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गया है। जिसके बाद बुलियंस मार्केट में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 157722 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। इससे पहले सोमवार को सोने का रेट 158622 रुपये प्रति 10 ग्राम था। बता दें, चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा, तेल की किल्लत से जूझ रहे डीलर्स! जानें जमीनी हकीकतकितना है चांदी का रेट? (Silver Price Today) सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट देखने को मिली है। कल सोमवार को चांदी का रेट 269754 रुपये प्रति किलोग्राम था। जोकि आज मंगलवार को 266350 ...