रांची, मई 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य सरकार ने नागरिक उड्डयन और पायलट प्रशिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट (जेएफआई) अब एक नए नाम सोना सोबरन उड़ान अकादमी के तहत अपनी गतिविधियों का संचालन करेगा। इसे लेकर राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस अकादमी का मुख्य परिचालन आधार (बेस) संताल परगना क्षेत्र स्थित दुमका हवाई अड्डे को बनाया गया है।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय द्वारा मंजूरी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय द्वारा मिली मंजूरी के बाद यह अकादमी अब कमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल) और अन्य संबंधित लाइसेंसों के लिए प्रशिक्षण प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद यह निर्णय लिया गया है। अधिसूचना के अनुसार, अकादमी का संचालन पूरी तरह से डीजीसीए के कड़े नियमों और शर्तों के अधीन होगा। दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.