जमुई, मई 11 -- जमुई। निज प्रतिनिधि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के बाद जिले के कई स्वर्ण व्यवसायी (ज्वेलर्स) ने इसका विरोध किया है। ज्वेलर्स का मानना है कि इस अपील से सोने की मांग में भारी गिरावट आएगी, जिससे उनका कारोबार ठप हो सकता है। ज्वेलर्स का कहना है कि यह निर्णय लाखों कारीगरों, छोटे व्यापारियों और सोने के काम से जुड़े लोगों को बेरोजगार कर देगा। शादी-विवाह का सीजन में इस तरह की अपील से ्रआभूषणों की बिक्री पर सीधा और बुरा असर पड़ता है, जो भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण है। सराफा व्यापारियों का तर्क है कि वे पहले से ही ऊंची कीमतों के कारण बिक्री में गिरावट का सामना कर रहे हैं, और यह अपील उनके लिए और बड़ी मुसीबत बन जाएगी। जमुई चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष सुनील वर्णवाल ने कहा कि वैश्विक संकट में सोना नह...