सोना ले जाने वाले शातिरों के मामले में पुलिस के हाथ खाली
मथुरा, जुलाई 26 -- थाना हाइवे के अंतर्गत गोवर्धन चौराहे के निकट बस में बैठे व्यक्ति का करीब 550 ग्राम सोने का बैग लेकर भागे बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस टीमें तीसरे दिन भी खाली हाथ रही। पुलिस का दावा है कि सीसी टीवी फुटेज से आरोपी चिन्हित कर लिये गये हैं। उनकी संभावित स्थलों पर तलाश कर रही है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जायेगा। बताते चलें कि शुक्रवार शाम राजस्थान के राजेन्द्र कुमार पटेल एंड कंपनी (कोरियर) के कर्मी गौरव निवासी बसेडी, धौलपुर, राजस्थान मथुरा में मंडी रामदास स्थित कंपनी कार्यालय से करीब 550 ग्राम सोना बैग में रख कर गोवर्धन चौराहे के समीप से रोडवेज बस में बैठकर दिल्ली जा रहा था, तभी बस में बोनट के समीप रखे सोने के बैग को युवक लेकर नीचे खड़ी बाइक पर बैठ कर भाग गया। गौरव के शोर मचाने और माजरा समझ बस चालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.