सोना लूट कांड के फरार अभियुक्तों की जब्त होगी संपत्ति
गया, मार्च 15 -- गया-कोडरमा रेल सेक्शन पर 21 नवंबर 2025 को हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में एक किलो सोना लूटे जाने के बहुचर्चित मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेल पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में रेल एसपी अनंत कुमार राय के नेतृत्व में पटना रेल पुलिस मुख्यालय की टीम, विशेष एसआईटी और स्थानीय रेल पुलिस की संयुक्त टीम लगातार छापेमारी कर रही है। रेल एसपी के नेतृत्व में गठित विशेष एसआईटी टीम का मुख्य लक्ष्य इस मामले में नामजद चार जीआरपी सिपाहियों और एक सिविलियन को गिरफ्तार करना है, जिन पर लूटकांड में संलिप्त होने का आरोप है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जांच टीम अलग-अलग जिलों में संभावित ठिकानों पर दबिश देकर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.