सोना लूटकांड की साजिश रचने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
पटना, अप्रैल 17 -- खगौल में 15 किलो सोना लूटकांड मामले में पुलिस ने शुक्रवार को तीन और बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों लूटकांड में हिस्सेदारी लेने स्कॉर्पियो से दिल्ली जा रहे थे। तभी पुलिस ने खगौल लख के पास सभी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बदमाशों ने बताया है कि गोला रोड स्थित एक होटल में लूट की साजिश रची गई। मामले में पुलिस ने पहले ही 10 अप्रैल को तीन बदमाशों को पांच किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया था। उन्हीं की निशानदेही पर पुलिस ने तीनों लाइजनर को दबोचा। उनके पास से एक स्कूटी भी बरामद की गई है। सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि लूटकांड के तीनों लाइजनर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन दिन लूट हुई उसके एक दिन पहले गोला रोड स्थित एक होटल में लूट की साजिश रची गई थी। लुटेरे एक दिन पहले होटल में रुके। मैनेजर ने उनका परिचय पत्र भी नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.