सोना लगातार दूसरे दिन स्थिर, चांदी फिसली
नई दिल्ली, जुलाई 16 -- नई दिल्ली। गुरुवार को सोने की कीमतें लगातार दूसरे दिन 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहीं। हालांकि, चांदी लगातार चौथे दिन दबाव में रही और 1,500 रुपये टूटकर 2,24,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) के स्तर पर आ गई, जो दो सप्ताह से ज़्यादा का निचला स्तर है। चांदी का भाव आखिरी बार 29 जून को इस स्तर के आसपास था, जब यह 2,24,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। पिछले चार दिन में इसमें 12,500 रुपये या 5.3 प्रतिशत की गिरावट आई है। 10 जुलाई को इसका भाव 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.