भागलपुर, जुलाई 21 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। फिल्म 'फुकरे' की चर्चित गीत अंबरसरिया और सत्यमेव जयते में रुपैया गीत से रातोंरात स्टार बनीं पार्श्व गायिका सोना मोहपात्रा की दमदार आवाज पर 30 जुलाई की रात अजगैवीनाथ धाम परिसर में कांवरिया झूमेंगे। मोहपात्रा का कार्यक्रम श्रावणी मेला के उद्घाटन समारोह के दिन तय किया गया है। सोना एक प्रमुख भारतीय गायिका, संगीतकार और गीतकार हैं। अपनी दमदार आवाज, शानदार लाइव प्रस्तुतियों और सामाजिक मुद्दों पर बेबाक राय रखने के लिए जानी जाने वाली सोना पहली बार श्रावणी मेला में सुल्तानगंज आ रही हैं। यह भी पढ़ें- Deogarh News: फिल्म बाबा वैद्यनाथ ही सहारा के प्रीमियर में जुटे देवघर के गणमान्य लोग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...