नई दिल्ली, अगस्त 6 -- अगर आप सोना खरीदने या उसमें निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें लगातार मजबूती दिखा रही हैं। गुरुवार 6 अगस्त 2026 को MCX पर सोना करीब 7 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बाजार खुलते ही सोने की कीमत Rs.1,49,029 प्रति 10 ग्राम पर खुली और कुछ ही मिनटों में बढ़कर Rs.1,49,250 प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई तक पहुंच गई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (COMEX) में भी सोना 7 सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंचकर 4,363.60 डॉलर प्रति औंस तक चला गया। हालांकि, ऊंचे स्तर पर कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली और कीमतें थोड़ी नरम हुईं, लेकिन बाजार का रुख अब भी सकारात्मक बना हुआ है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- 7 दिन में 1700 रुपये ...