बोकारो, अप्रैल 13 -- चंद्रपुरा के नर्रा निवासी राजेश कुमार महतो (उम्र 26 वर्र्ष) की रविवार की रात संदिग्ध मौत हो गई। मृतक के पिता टेकलाल महतो ने उसके दो दोस्त पर हत्या करने का शक जताते हुए पुलिस को आवेदन दिया है। राजेश गांव के अपने दो दोस्त नरेश ठाकुर तथा छोटेलाल ठाकुर के साथ रविवार की दोपहर करीब 12 बजे बाइक (जेएच 09 बीएन 1177) से गिरिडीह जिला के सोना पहाड़ी पूजा करने गया था। बताया गया है कि रात करीब आठ बजे नर्रा गांव वापस लौटने के क्रम में चंद्रपुरा-कोदवाडीह सड़क मार्ग पर मुंगो गांव के पहले बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें राजेश की जान चली गई। उसके दोस्तों ने वहां से किसी तरह डीवीसी चंद्रपुरा अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात को पुलिस ने शव को डीवीसी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। बताया गया कि मृतक के शरीर पर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.